साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर चुनाव आयोग ने लगाया 72 घंटे का बैन

नई दिल्ली, 01 मई - चुनाव आयोग ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर 72 घंटे का बैन लगाया है। प्रज्ञा ठाकुर पर भड़काऊ बयान देने का आरोप है। उन्होंने बीते दिनों एक निजी चैनल से बात करते हुए कहा था कि बाबरी मस्जिद को तोड़ने के लिए वो भी अयोध्या गईं थी और उन्हें इस बात पर गर्व है। बता दें कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर भोपाल से बीजेपी की प्रत्याशी हैं और दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।