सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में एंडोस्कोपिक सेप्टोप्लास्टी तकनीक की शुरूआत

फतेहगढ़ साहिब, 01 मई - (अरुण आहूजा) - सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में अब मरीजों की गंभीर स्थिति को मुख्य रखते अति आधुनिक एंडोस्कोपिक सेप्टोप्लास्टी तकनीक की शुरुआत कर दी गई है। इसकी जानकारी देते सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब के सीनियर मेडिकल अफसर डॉ. तरसेम खुराना ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की कोशिशों के कारण अब सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में गंभीर स्थिति में आने वाले मरीजों का इलाज इस आधुनिक तकनीक के साथ किया जायेगा।