बब्बी बादल द्वारा यूथ अकाली दल टकसाली कोर कमेटी की घोषणा

एस.ए.एस. नगर, 2 मई (के.एस. राणा): पंजाब के वर्तमान राजनीतिक मंच पर हो रहे ताजा घटनाक्रम को विचारकर एक नए स्वस्थ समाज के सृजन के प्रयास के रूप में आम आदमी पार्टी पंजाब को सुहृदय भूमिका निभाते हुए आगे आना चाहिए। यह विचार शिरोमणि यूथ अकाली दल टकसाली के राष्ट्रीय प्रधान हरसुखइन्द्र सिंह बब्बी बादल ने पत्रकार सम्मेलन दौरान व्यक्त किए। इसी उद्देश्य के तहत आज जिन नौजवानों को कोर कमेटी में सम्मान दिया गया है उनमें अमरपाल सिंह बोनी अजनाला, श्री अमृतसर साहिब, साहिब सिंह बडाली मोहाली, जगरूप सिंह सेखवां गुरदासपुर, आनंतवीर सिंह पटियाला, गुरप्रीत सिंह फरीदकोट, गुरजीवन सिंह सरौद मालेरकोटला, इन्द्रजीत सिंह खोसा मोगा, रणजीत सिंह बराड़ मिरजेके फिरोज़पुर, इकबाल सिंह पटियाला, करमजीत सिंह संधू चंडीगढ़, मनजीत सिंह संधू फाज़िल्का, जगजीत सिंह तरनतारन, बीरदविन्द्र सिंह सरपंच पटियाला, एडवोकेट कंवरप्रीत सिंह हनी गिल मोहाली, गुरमुख सिंह फिरोज़पुर, जसप्रीत सिंह होबी लुधियाना एवं जगतार सिंह घड़ुआं राजनीतिक सचिव बब्बी बादल एवं कार्यालय इंचार्ज यूथ अकाली दल टकसाली को शामिल किया गया है।