मुख्यमंत्री बन कांग्रेस नेता को फोन करने के मामले की जांच आई.जी. साइबर क्राइम के हवाले

चंडीगढ़, 2 मई (विक्रमजीत सिंह मान) : पंजाब के मुख्यमंत्री बन कर एक कांग्रेसी नेता को फोन करने के मामले की जांच आई.जी. साइबर क्राइम को सौंप दी गई है।  पुलिस प्रमुख दिनकर गुप्ता द्वारा जांच साइबर क्राइम को सौंपी गई है। पंजाब कांग्रेस कमेटी के स्थानीय निकाय विभाग सैल के पूर्व उप चेयरमैन स. गुरसिमरन सिंह मंड ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके साथ कै. अमरेंद्र सिंह बन कर बात करने वाले व्यक्ति के खिलाफ उनके द्वारा पंजाब पुलिस के डी.जी.पी. को शिकायत दी गई थी । इस पर कार्रवाई करते हुए आज पुलिस प्रमुख ने सारे मामले की जांच साइबर क्राइम को सौंप दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि नकली मुख्यमंत्री बन कर उन्हें फोन करने वाला पूर्व जिला प्रधान लुधियाना देहाती का लड़का है ।