कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने लिया सरकारी कर्मचारियों की समस्याओं का जायज़ा

चंडीगढ़, 4 मई (अ.स.): मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने आज उच्चाधिकारियों के साथ सरकारी कर्मचारियों से संबंधित समस्याओं का जायज़ा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री ब्रह्म महिन्द्रा के नेतृत्व वाली कैबिनेट सब कमेटी को 27 मई को कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करने के लिए कहा ताकि समस्याओं का समाधान जल्द किया जा सके। एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि चाहे चुनाव आचार संहिता लागू रहने तक सरकार इस मसले पर कोई फैसला नहीं ले सकती परंतु यह महसूस किया गया कि लम्बित मसलों के समाधान हेतु चुनाव नतीजों की घोषणा होने से तुरंत बाद एक बैठक की जानी चाहिए। सरकारी कर्मचारियों की सभी उचित मांगें हल करने के प्रति अपनी सरकार की वचनबद्धता ज़ाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कैबिनेट सब कमेटी मामले बारे पूरी तरह अवगत है और कर्मचारियों के बड़े हितों के मद्देनज़र उचित फैसला लिया जाएगा। प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों के सभी वर्गों के सर्वपक्षीय कल्याण को यकीनी बनाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पहले ही 7 फीसदी महंगाई भत्ता (डी.ए.) जारी कर चुकी है जबकि कर्मचारियों की अन्य विभिन्न प्रमुख मांगें वित्त व प्रसोनल विभागों के विचाराधीन हैं।