भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने थाना लोपोके का किया घेराव 

लोपोके, 05 मई - (गुरविन्दर सिंह कलसी) - आज भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने पुलिस थाना लोपोके का घेराव किया है। गांव सौड़ियां के किसान की जबरन काटी गई गेंहू की फसल को लेकर किये गए घेराव के समय पार्टी के जिला महासचिव हरचरन सिंह मद्दीपुर ने कैबिनेट मंत्री पंजाब सुख सरकारिया और थाना लोपोके के खिलाफ नारेबाजी की।