टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन कूल ने रांची में मतदान किया

रांची  6 मई - लोकतंत्र के इस सबसे बड़े पर्व में हर कोई बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है. फिर चाहे वह आम इंसान हो या फिर कोई सुपरस्टार. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के मौजूदा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी सोमवार को अपने शहर रांची में मतदान किया. वोट करने उनके साथ उनकी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा भी थीं.
कैप्टन कूल करीब 2 बजे रांची में मतदान करने पहुंचे तो पोलिंग बूथ पर उन्हें देखने वालों का तांता लग गया. मतदान करने के बाद धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो भी डाला. झारखंड में आज चार लोकसभा सीटों पर मतदान किया जा रहा है.