255 ग्राम हेरोइन और 3 लाख 20 हजार रुपए समेत दो दोषी गिरफ्तार 

जंडियाला गुरु, 06 मई - (रणजीत सिंह जोसन) - जंडियाला गुरु के डीएसपी गुरिन्दर बीर सिंह सिद्धू ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उनकी तरफ से और एएसआई अजयपाल सिंह ने दो दोषियों को 255 ग्राम हेरोइन, 3 लाख 20 हजार रुपए और एक कार समेत गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि पकड़े गए दोषियों की पहचान हरनाम सिंह निवासी बाठ और अंग्रेज सिंह निवासी सोहल के रूप में हुई है। साथ ही जंडियाला गुरु के डीएसपी गुरिन्दर बीर सिंह सिद्धू ने कहा कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और अन्य  कईं खुलासे भी होने की संभावना है।