यूटी के जे.बी.टी. एवं टी.जी.टी. अध्यापकों को राहत

चंडीगढ़, 6 मई (पठानिया): वर्ष 2015 में यूटी प्रशासन द्वारा भर्ती किए गए साढे आठ सौ के करीब जूनियर बेसिक टीचर (जे.बी.टी.) के ट्रेंड ग्रैजुएट टीचर (टी.जी.टी.) को बड़ी राहत देते केन्द्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल (कैट) ने उनकी बर्खास्तगी का आदेश रद्द कर दिया है। मामले अनुसार शिक्षा विभाग के वर्ष 2014 में 1150 जे.बी.टी. एवं टी.जी.टी. अध्यापकों की भर्ती निकाली थी और भर्ती पूरी हो गई थी परन्तु इसी दौरान पंजाब में एक भर्ती के मामले में गिरफ्तार किए कुछ आरोपियों ने रहस्य खोला कि चंडीगढ़ में हुई अध्यापकों की उपरोक्त भर्ती की लिखित परीक्षा में गड़बड़ी हुई है, क्योंकि पेपर लीक हो गया था। इस सम्बन्ध में पुलिस द्वारा कुछ प्रत्याशियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया और 30 मई 2018 को यह भर्ती ही रद्द कर दी गई। इसी को अनेक सफल प्रत्याशियों ने चुनौती दी थी कि उनका कोई कसूर नहीं है और उन्होंने स्पष्ट परीक्षा दी थी।