प्रसिद्ध सिख विद्वान डा. कृपाल सिंह का निधन


चंडीगढ़, 7 मई (अजायब सिंह औजला): प्रसिद्ध सिख  विद्वान व इतिहासकार डा. कृपाल सिंह ने आज चंडीगढ़ में अपने घर सुबह लगभग 7 बजे अंतिम सांस ली। उनका आज सायं चंडीगढ़ के सैक्टर 25 के श्मशानघाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। डा. कृपाल सिंह को कुछ दिन पहले सैक्टर-15 के एक निजी अस्पताल में पेशाब की इन्फैक्शन होने के कारण दाखिल करवाया गया था और स्वस्थ होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी और आज 95 वर्षीय डा. कृपाल सिंह इस संसार को अलविदा कह गए। उनके अंतिम संस्कार मौके शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष कृपाल सिंह बडूंगर, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन मनोहर कांत मलोहिया, बोर्ड के ही वाइस चेयरमैन बलदेव सचदेवा, प्रो. प्रिथीपाल सिंह कपूर पूर्व वाइस चांसलर गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के हिस्ट्री विभाग से डा. जसपाल कौर, डा. अंजु सूरी पंजाब यूनिवर्सिटी इतिहास विभाग के प्रमुख आदि द्वारा नम आंखों से डा. कृपाल सिंह को अंतिम विदाई दी गई। इसी दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने अपने एक शोक संदेश में परिवार के सदस्यों के साथ दुख व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वभर के खोजकर्ताओं व इतिहासकारों में डा. कृपाल सिंह को सदा याद रखा जाएगा।
कैप्शन : 7 सीएचडी 31 : डा. कृपाल सिंह का फाइल चित्र।