10वीं के नतीजों में लड़कियों ने मारी बाज़ी, लुधियाना जिला फिर रहा टॉप पर 

जालंधर, 8 मई - पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा के नतीजों का ऐलान आज कर दिया गया है। हर बार की तरह इस साल भी लड़कियों ने नतीजों में बाज़ी मारी है। इस साल कुल प्रतिशत 85.56 (रेगुलर) रहा है। बात करें अगर लड़कियों की तो इस साल 90.63 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं। वहीं  लड़कियों की पास प्रतिशत 81.30 रही है। मेरिट सूची में भी एक लड़के को छोड़कर बाकी सभी लड़कियों के ही नाम हैं। राज्य भर में से इस बार भी लुधियाना जिला फिर टॉप पर रहा है। 647 अंकों से पंजाब में से पहला स्थान हासिल करने वाली जिले की नेहा समेत कई विद्यार्थी मेरिट सूची में आए हैं। दूसरे स्थान पर जिले के दो विद्यार्थी और तीसरे स्थान पर तीन विद्यार्थी रहे हैं। खेल कोटे में भी जिले की ॠतिका और नीरज यादव ने पहला स्थान हासिल करके बाज़ी मारी है। वहीं इस कोटे में लुधियाना की कमलप्रीत कौर तीसरे स्थान पर रही है।