प्रियंका गांधी की पीएम को चुनौती - नोटबंदी, जीएसटी पर लड़कर दिखाएं चुनाव

नई दिल्ली, 08 मई - उत्तर पूर्वी दिल्ली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रोड शो के दौरान पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक दिल्ली की लड़की आपको खुली चुनौती दे रही है। चुनाव के आखिरी दो चरण नोटबंदी, जीएसटी और महिलाओं की सुरक्षा पर लड़कर दिखाएं। बता दें कि पार्टी प्रत्याशी शीला दीक्षित के समर्थन प्रियंका गांधी यह रोड शो कर रही हैं।