भारत में 2022 तक होंगे 85.8 करोड़ स्मार्टफोन यूजर

नई दिल्ली, 11मई (वार्ता) : टेलीकॉम कंपनियों के बीच जारी गलाकाट प्रतिस्पर्धा के कारण दुनिया में सबसे सस्ते डाटा के बल पर देश में स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं की संख्या वर्ष 2022 तक बढ़कर 85.9 करोड़ पर पहुंचने की उम्मीद है जो वर्ष 2017 के 46.8 करोड़ उपभोक्ताओं की तुलना में लगभग दोगुना है। उद्योग संगठन एसोचैम और पीडब्ल्यूसी द्वारा  जारी एक संयुक्त अध्यन रिपोर्ट में यह अनुमान व्यक्त करते हुये कहा गया है कि स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं की संख्या में औसत 12.9 प्रतिशत सालाना की वृद्धि दर्ज की जा रही है।  इसमें कहा गया है कि वर्ष 2017 में देश में 46.8 करोड़ स्मार्टफोन यूजर थे। इस आंकड़े के वर्ष 2022 तक बढ़कर 85.9 करोड़ पर पहुंचने का अनुमान है। इसी तरह से वर्ष 2017 में फीचर फोन यूजरों की संख्या 70.1 करोड़ थी जिसके वर्ष 2022 तक घटकर  50.4 करोड़ पर आने की संभावना है। इसमें वार्षिक 6.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की जा रही है। इसमें कहा गया है कि अब तक के सबसे कम डाटा टैरिफ होने और स्मार्टफोन की पहुंच बढ़ने से देश में वीडियो ऑन डिमांड  (वीओडी) बाजार को सबसे अधिक लाभ होगा।