प्रधानमंत्री मोदी ने देश को मजहबों के नाम पर बांटा - चौधरी संतोख सिंह 

जमशेर ख़ास,11 मई - (राज कपूर)- लोकसभा हलका जालंधर से कांग्रेस के उम्मीदवार चौधरी संतोष सिंह के समर्थन में आज स्थानीय कस्बे में भारी सभा की गई। भारी जलसे को संबोधन करते चौधरी संतोख सिंह ने कहा कि मोदी के राज में देश को मजहबों के नाम पर बांटा गया है। उन्होंने कहा कि लोग अब जुमलेबाजी से तंग आ चुके हैं और मोदी राज का खात्मा चाहते हैं। इस मौके पर हलका जालंधर छावनी के विधायक सरदार परगट सिंह ने कहा कि कांग्रेस के राज में सभी वर्गों का ध्यान रखा जाता है जबकि मोदी राज के दौरान सिर्फ पूंजीपतियों का ही पक्ष लिया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा हलका जालंधर छावनी से चौधरी संतोख सिंह बड़ी लीड प्राप्त करेंगे। इस मौके पर सुरजीत सिंह मैनेजर आदि भी उपस्थित थे।