भारत के ऐतिहासिक स्थान

लाल किला 
लाल किले की नींव शाहजहां के शासन काल में पड़ी थी। इसे पूरा होने में 9 साल का समय लगा। अधिकांश इमारतों की तरह यह किला भी अष्टभुजाकार है। उत्तर में यह किला सलीमगढ़ किले से जुड़ा हुआ है। लाहौरी गेट के अलावा यहां प्रवेश का दूसरा द्वार हाथीपोल है। लाल किले के अन्य प्रमुख आकर्षण हैं मुमताज महल, रंग महल, खास महल, दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास, हमाम और शाह बुर्ज। यह किला भारत की शान हैं। 
फतेहपुर सीकरी
लाल पत्थरों से बना यह शहर आगरा से 37 कि.मी. दूर है। इसका निर्माण अकबर ने 1571 से 1585 के बीच करवाया था। फतेहपुर सीकरी मुगल स्थाटपत्यम कला का अच्छा उदाहरण है। यहां की इमारतें हिन्दू और मुस्लिम वास्तुकला का अनूठा मिश्रण हैं। ऐतिहासिक इमारतों में रूचि रखने वालों के लिए यह जगह सही है।
कुतुब मीनार
कुतुब मीनार भारत के दक्षिण दिल्ली शहर के महरौली भाग में स्थित, ईंट से बनी विश्व की सबसे ऊंची मीनार है। इसमें 379 सीढ़ियां हैं। मीनार के चारों ओर बने आहाते में भारतीय कला के कई उत्कृष्ट नमूने हैं जिनमें से अनेक निर्माण काल के समय के हैं। यह परिसर युनेस्को द्वारा विश्व धरोहर के रूप में स्वीकृत किया गया है। लाल और हलके पीले पत्थर से बनी इस इमारत पर कुरान की आयतें लिखी हैं। दिल्ली भारत की राजधानी ही नहीं पर्यटन का भी प्रमुख केन्द्र है।