लोकसभा चुनाव 2019 : दिल्ली में शीला दीक्षित ने डाला वोट

नई दिल्ली, 12 मई - पूर्व मुख्यमंत्री और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष शीला दीक्षित ने अपना वोट डाल दिया है। वे उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए देश के 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान हो रहा है।