खेतों में गए व्यक्ति को मारी गोली, मौत

नूरपुर बेदी, 13 मई - (हरदीप सिंह ढींडसा) - नूरपुर बेदी ब्लॉक के गांव शाहपुर बेला के एक व्यक्ति की आज खेतों में गोली लगने से मौत होने की खबर मिली है। मृतक की पहचान सुखविन्दर सिंह पुत्र राम सिंह पूर्व सरपंच के रूप में हुई है। सुखविन्दर को गोली किसने और क्यों मारी है, इस संबंधी कोई जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।