कैप्टन के इशारे पर दोबारा लगाया जा रहा बरगाड़ी मोर्चा : सुखबीर

होशियारपुर, 13 अप्रैल (नरेन्द्र मोहन शर्मा): कांग्रेस पार्टी लोक सभा चुनावों में अपनी हार को देखते पूरी तरह से बौखला चुकी है तथा मुख्य मंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह के इशारे पर ही दोबारा बरगाड़ी मोर्चा शुरू किया गया। यह विचार यहां पूर्व उप मुख्य मंत्री सुखबीर सिंह बादल अपनी होशियारपुर फेरी दौरान पूर्व कैबनिट मंत्री तीक्ष्ण सूद के गृह में लोक सभा हल्का होशियारपुर से अकाली भाजपा गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार सोम प्रकाश के समर्थन में हुई 9 विधान सभा हल्कों के इंचार्जों की बैठक उपरांत पत्रकारों को संबोधित करते प्रगट किए। इस मौके उन्होंने बठिंडा हल्का से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार राजा वडिंग पर तंज कंसते हुए कहा कि वो दिमागी तौर पर बिमार हो चुका है जिसके चलते वो बेतुकी ब्यानबाजी कर रहा है। उन्होंने कहा कि कै. अमरेन्द्र सिंह यह भलीभांत जानते है कि वह लोक सभा चुनाव हार चुके है इस लिए वो घबराहट में गल्त ब्यानबाजी कर रहे है। इस मौके उन्होंने अकाली भाजपा गठबंधन के उम्मीदवार सोम प्रकाश को अधिक से अधिक वोटों से जिताने की अपील भी की। इस मौके पूर्व कैबनिट मंत्री तीक्ष्ण सूद, जिलाध्यक्ष देहाती सुरिन्दर सिंह भुल्लेवाल राठां, पूर्व कैबनिट मंत्री सोहन सिंह ठंडल, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव बीबी महिन्दर कौर जोश, लखविंदर सिंह लख्खी गिलजीयां, जतिन्दर सिंह लाली बाजवा जिलाध्यक्ष शहरी, सर्बजोत सिंह साबी आदि उपस्थित थे।