प्रधानमंत्री मोदी ने पांच सालों से एक्टिंग से बिना कुछ नहीं किया - प्रियंका गांधी

पठानकोट,14 मई - (संधू) - प्रदेश भर में सबसे ज्यादा हॉट सीटों में से एक मानी जा रही लोकसभा हलका गुरदासपुर से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ की चुनाव मुहिम को और सरगर्म  बनाने के लिए आज पठानकोट के शहीद भगत सिंह चौंक से कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की ओर से रोड शो निकाला गया। रोड शो में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह, कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू, सुनील जाखड़, पठानकोट से विधायक अनिल विज भी उनके साथ मौजूद थे। रैली को संबोधन करते हुए कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि जनता तय करेगी कि देश को अभिनेता चाहिए या नेता। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक अभिनेता बताया और कहा कि पिछले पांच सालों से मोदी एक्टिंग के इलावा कुछ नहीं कर रहे, क्योंकि उन्होंने देश की किसी भी समस्या को हल नहीं किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी खुद को देशभक्त और सबसे बड़ा राष्ट्रवादी कहते हैं परन्तु वह राष्ट्रवादी न होकर एक घमंडी मानसिकता वाले व्यक्ति हैं।