भारतीय बच्ची के हुनर पर बनी डॉक्यूमेंट्री की ऑस्कर में एंट्री

नई दिल्ली, 16 मई (इंट) : 9 साल की भारतीय लड़की कमली मूर्ति पर बनी डॉक्यूमेंट्री ऑस्कर में नॉमिनेट हुई है। ये फिल्म कमली मूर्ति और उनकी मां के स्ट्रगल पर बनी है। यह फिल्म अगले साल के ऑस्कर यानी 2020 अकादमी पुरस्कारों के लिए चुनी गई है। कमली ने बीते साल तमिलनाडु से ‘स्केटबोर्डिंग सनसनी’ के रूप में सुर्खियां बटोरीं थीं। यह डॉक्यूमेंट्री 24 मिनट की है, जिसे निर्माता साशा रेनबो ने निर्देशित किया है। फिल्म ‘कमली’ में कमली मूर्ति की मां सुगंती के बारे में दिखाया गया है कि कैसे उन्होंने समाज की रूढ़ीवादी परंपरा से निकलते हुए अपनी बेटी को स्केटबोर्ड चैम्पम्यिन बनाया है।