व‍िवाद‍ित मीम मामले पर विवेक ओबेरॉय पर दर्ज हो एफआईआर - मुंबई महिला कांग्रेस 

नई दिल्ली, 21 मई - ऐश्वर्या राय को लेकर सोशल मीडिया पर व‍िवाद‍ित मीम शेयर करने के मामले में मुंबई महिला कांग्रेस ने मुंबई पुलिस को पत्र लिखकर विवेक ओबेरॉय पर आईपीसी की धारा 509 के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। बता दें कि विवेक ने ऐश्वर्या राय, सलमान खान, अभिषेक बच्चन और आराध्या बच्चन की तस्वीरों का इस्तेमाल कर बने मीम को साझा किया था। इसकी वजह से उनकी चौतरफा निंदा हो रही थी।