70 साल में पहली बार!


इस बार लोकसभा चुनाव का स्तर इतना गिर जायेगा शायद इसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी। चुनाव प्रचार के दौरान हर तरह से गलत शब्दों का इस्तेमाल भी बहुत हुआ है। 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपना काम छोड़कर सबसे ज्यादा रैलियां और सभाएं कीं। पिछले पांच वर्षों से मोदी जी से जब भी उनके काम के बारे में पूछा जाता तो वह कहते थे कि 70 साल में तो यह-यह नहीं हुआ और कांग्रेस की नाकामियां गिनवाते। हर बार मोदी यही कहते रहे कि 70 साल में यह पहली बार हुआ है। 70 साल में यह भी पहली बार हुआ कि चार जजों को लोकतंत्र बचाने के लिए प्रैस कान्फ्रैंस तक करनी पड़ी। 
बैंकों का एन.पी.ए. 1 लाख करोड़ के ऊपर चला गया, भुखमरी में भारत 123वें स्थान पर आ गया। पेट्रोल और डीज़ल के दाम 80 के पार चले गये, बेरोज़गारी का आंकड़ा 7.2 प्रतिशत तक पहुंच गया।  जी.एस.टी. की दर 28 प्रतिशत हो गई। नोटबंदी ने अर्थव्यवस्था चौपट कर दी। ये सब बातें हैं जो 70 साल में पहली बार हुईं। सही बात है ऐसा कुछ भी पिछले 70 सालों में नहीं हुआ जो अब हो रहा है। देश का किसान ऋण के बोझ तले दब कर आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है। किसानों को उनकी फसल का सही दाम नहीं मिल रहा है।
—डा. एम.एल. सिन्हा
मो. 81464-06808