इंडोनेशिया में प्रदर्शन के दौरान झड़प, छह की मौत और 200 घायल

जकार्ता, 22 मई - इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों के बाद शुरू हुए विरोध-प्रदर्शन के दौरान करीब 6 लोग मारे गए हैं और 200 लोग घायल हो गए हैं। जकार्ता के गवर्नर एनीस बासवेडन ने बुधवार को बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह नौ बजे तक छह लोगों की मौत हुई है तथा 200 लोग घायल हुए हैं।