भावना कांत ने बनाया नया कीर्तिमान, लड़ाकू विमान मिग-21 बाइसन का सफलतापूर्वक किया संचालन

नई दिल्ली, 22 मई - दुश्मन के खिलाफ किसी भी मिशन में देश की पहली महिला लड़ाकू विमान उड़ाने वाली पायलट भावना कांत जल्द ही भेजा जाएगा। वायुसेना के लड़ाकू विमान मिग-21 बाइसन को उसके तमाम अस्त्र-शस्त्रों के साथ सफलतापूर्वक संचालन करके भावना कांत ने नया कीर्तिमान बनाया है। भावना ने यह उड़ान अभी दिन के समय में पूरी की है। जल्द ही वह चंद्रमा की रोशनी और घनघोर अंधेरी रात में भी अपने इस अभ्यास को पूरा करेंगी। भावना देश की उन तीन महिला लड़ाकू विमान उड़ाने वाली पायलटों में शुमार हैं जिन्होंने करीब चार साल पहले वायुसेना में कदम रखा था।