बंगाल में तृणमूल, ओडिशा में बीजद आगे

 

भुवनेश्वर, 23 मई (आईएएनएस)17वीं लोकसभा चुनाव की मतगणना जारी है। रुझानों में पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजद) आगे चल रही है। भाजपा का यहां पर प्रदर्शन 2014 के मुकाबले बेहतर है। बंगाल में भाजपा 10 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है, जबकि पिछली बार वह यहां सिर्फ 2 सीटें ही जीत पाई थी। तृणमूल 2011 से बंगाल की सत्ता में है। उसने 2014 में प्रदेश की 42 लोकसभा सीटों में से 34 पर जीत हासिल की थी। ओडिशा में बीजद के नवीन पटनायक 2000 से मुख्यमंत्री हैं। बीजद ने 2014 में यहां 21 में से 20 लोकसभा सीटों पर कब्जा जमाया था। एक सीट भाजपा के खाते में गई थी। ओडिशा में बीजू जनता दल(बीजद) 12 लोकसभा सीटों और 46 विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा यहां से सात लोकसभा सीटों और 13 विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है।