श्री मुक्तसर साहिब : प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल, हरसिमरत कौर बादल ने वोटरों का किया धन्यवाद 

श्री मुक्तसर साहिब, 23 मई - (रणजीत सिंह ढिल्लों) - फिरोजपुर लोकसभा हलके से अकाली-भाजपा के उम्मीदवार स. सुखबीर सिंह बादल बहुत बड़े अंतर से विजयी बने हैं। इसी तरह बठिंडा लोकसभा हलके से उनकी पत्नी बीबी हरसिमरत कौर बादल विजयी रहे हैं। इन दोनों उम्मीदवारों की जीत के जश्न श्री मुक्तसर साहिब जिले के गांव बादल में मनाए गए। बादल के आवास पर खुशी में वर्करों ने भांगड़ा डाला और लड्डू भी बांटे। इस मौके पर स. प्रकाश सिंह बादल पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब, स. सुखबीर सिंह बादल और बीबी हरसिमरत कौर बादल अपने आवास पर वर्करों को मिले और वर्करों की ओर से उनको बधाई दी गई। इस मौके पर मीडिया के रूबरू होते स. बादल, सुखबीर सिंह और हरसिमरत कौर ने वोटरों का धन्यवाद किया। हरसिमरत कौर ने कहा कि बठिंडा के लोगों ने अकाली-भाजपा गठबंधन की विकास प्रमुख नीतियों को वोट दी है।सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि फिरोजपुर हलके के लोगों द्वारा दिए गए प्यार के लिए हार्दिक धन्यवादी हैं।