खड़ूर साहिब से जसबीर सिंह डिंपा 1 लाख 40 हजार वोट से विजयी 

तरनतारन, 23 मई - (विकास मरवाहा) - खड़ूर साहिब लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी जसबीर सिंह गिल (डिंपा) लगभग 1 लाख 40 हजार वोट के अंतर से विजयी बने हैं। अपनी जीत पर डिंपा ने मतदान करने के लिए खडूर साहिब क्षेत्र के लोगों का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत है। कुछ ही देर में  जिला चुनाव अधिकारी द्वारा जसबीर सिंह डिंपा को जीत का प्रमाण पत्र दिया जाएगा।