आज पीएम मोदी करेंगे कैबिनेट मीटिंग

नई दिल्ली, 24 मई - एक बार फिर इतिहास रचा गया है। एक बार फिर देश ने नरेंद्र मोदी पर भरोसा किया है। गुरुवार को आए लोकसभा चुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिला। भारतीय जनता पार्टी 300 सीटें जीतने में कामयाब रही, एनडीए 350 के करीब पहुंच गई। अब आज से नई सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम अपनी कैबिनेट के साथ बैठक करेंगे, जिसके बाद नई रणनीति पर काम होगा।