थानेदार करतार सिंह सैनी का निधन 

बलाचौर, 24 मई - (दीदार सिंह बलाचौरिया) - बहुउद्देशीय व्यक्तित्व के मालिक और सेवामुक्त इंस्पेक्टर पंजाब पुलिस स. करतार सिंह सैनी (90) का रात 1 बजे निधन हो गया। उनके सुपुत्र जसविन्दर सिंह एसडीओ ट्यूबवेल निगम, सुरिन्दरजीत सिंह गोनी और हरभजन सिंह यूएसए के मुताबिक करतार सिंह सैनी का अंतिम संस्कार करीब दोपहर करीब 12.30 बजे कमेटी घर बलाचौर स्थित शमशानघाट में किया जायेगा। सव. करतार सिंह सैनी 'अजीत' प्रकाशन समूह के प्रशासनिक संपादक स. बरजिन्दर सिंह हमदर्द जी के मामा जी थे।