यमुनानगर महिला मर्डर केस में नया खुलासा ससुर सिक्का ने रची थी साजिश 

यमुनानगर 24 मई -यमुनानगर में 16 मई को न्यू जैन नगर में हुए हाई प्रोफाइल महिला मर्डर में नया खुलासा हुआ है।पहले पुलिस ने स्टोन क्रेशर संचालक की बहू रोजी सिक्का के मर्डर में उन्ही के नोकर को गिरफ्तार किया था।लेकिन पुलिस रिमांड में नोकर राजेश ने बताया कि रोजी सिक्का मर्डर केस की साजिश उसी के ससुर राजेंद्र सिक्का ने रची थी और नोकर को अपनी बहू का मर्डर करने के लिए 50 हज़ार रुपए का लालच भी दिया था।उसी साजिश के अनुसार नोकर ने राजिंदर सिक्का की बहू का गला रेत मर्डर कर दिया ।अब पुलिस इस मामले में नया खुलासा होने के बाद मर्डर की साजिश रचने वाले राजिंदर सिक्का की गिरफ्तारी के लिए धरपकड़ तेज़ कर दी है।वही बताया गया है कि प्रोपर्टी विवाद के चलते ये मर्डर करवाया गया ।