बुलंदशहर के सलेमपुर क्षेत्र में तीन बच्चों की हत्या

बुलंदशहर 25 मई -बुलंदशहर के सलेमपुर क्षेत्र में एक परिवार के तीन बच्चों की हत्या कर उनके शव कुएं में फेंक दिए गए। पुलिस ने जांच शुरू की तो उनके शव शनिवार सुबह बरामद किए गए। मामले में दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। बता दें कि तीनों बच्चों को गोली मारने के बाद उनके शव कुएं में फेंके गए थे। घटना की सूचना मिलने से इलाके में सन्नाटा छा गया। शासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।