त्रिपुरा : मुख्य सचिव समेत 16 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला 

अगरतला, 25 मई  लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद त्रिपुरा में भाजपा नीत सरकार ने प्रशासनिक अमले में अहम फेरबदल करते हुए मुख्य सचिव के साथ-साथ 11 आईएएस, दो आईपीएस और दो त्रिपुरा सिविल सेवा के अधिकारियों का तबादला कर दिया है। यह जानकारी शनिवार को अधिकारियों ने दी।