डांस पर आधारित फिल्म में फिर काम करेंगे वरूण

मुंबई 26 मई (वार्ता) : बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो वरूण धवन एक बार फिर डांस पर आधारित फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं। वरुण और श्रद्धा कपूर स्टारर एबीसीडी 2 की कहानी हिप हॉप ग्रुप किंग युनाइटेड की डांस जर्नी पर फिल्माई गई थी। इसमें वरुण ने किंग युनाइटेड ग्रुप के लीडर सुरेश मुकुंद का किरदार निभाया था। वरुण के हिस्से एक और डांस पर आधारित फिल्म लग गई है। अमेरिका में मुंबई के हिप हॉप ग्रुप किंग युनाइटेड की दमदार जीत पर फिल्म की कहानी को दर्शाया जाएगा। किंग युनाइटेड ग्रुप ने कुछ वक्त पहले ही अमेरिकन रिएलिटि शो ‘वर्ड ऑफ डांस’ में विजेता का खिताब जीता था। इस जीत से रातों रात किंग युनाइटेड अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत फेमस हुए थे। इनकी इसी आकर्षक जीत में दिलचस्पी दिखाते हुए बॉलीवुड ड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने इस जीत के पाछे की कहानी को पर्दे पर उतारने की सोचा है। शैलेंद्र सिंह ने किंग युनाइटेड ग्रुप के राइट््स ले लिए हैं और साथ की साथ फिल्म की स्क्रिप्टिंग पर भी काम शुरु कर दिया है।