इंदोरा अरनी यूनिवर्सिटी के पास ब्यास में देखे गए मगरमच्छ

डमटाल, 26 मई (अ.स.): इंदोरा क्षेत्र में से गुजर रहे ब्यास दरिया जोकि क्षेत्र के दो भागों में बांटा हुआ है, में मगरमच्छ देखे गए हैं। आजकल इस दरिया में आए मगरममच्छ वहीं रह रहे हैं जिनको मछुआरे राजकुमार राजू द्वारा देखा गया है। इस संबंधी मछुआरे राजकुमार राजू ने बताया कि वह रोज ब्यास दरिया में मछलियां पकड़ने हेतु जाते हैं, जहां उन्होंने 3-4 मगरमच्छ देखे हैं। उसने कहा कि प्रशासन द्वारा आम जनता को इस संबंधी सूचित किया जाना चाहिए ताकि जो लोग इस ब्यास दरिया में नहाने के लिए आते हैं, उनके साथ कोई अप्रिय घटना न घटित हो सके।