अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का मुंबई में निधन

मुंबई, 27 मई - बॉलीवुड के अभिनेता अजय देवगन के पिता और स्टंट मास्टर वीरू देवगन का मुंबई में निधन हो गया है। वीरू देवगन एक प्रसिद्ध स्टंट मास्टर थे। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों के स्टंट कोरियोग्राफ किये थे। वहीं वीरू देवगन के निधन से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है।फिल्म अभिनेता अजय देवगन के पिता वीरू देवगन ने आज मुंबई में अंतिम साँसे लीl उनकी तबियत बहुत समय से खराब चल रही थीl मुंबई में 27 मई 19 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहाl वीरू मशहूर स्टंट और एक्शन कोरियोग्राफर और डायरेक्टर थेl उन्होंने करीब 80 से अधिक फिल्मों में एक्शन कोरियोग्राफ करने का काम किया थाl इसके अलावा उन्होंने ‘हिंदुस्तान की कसम’ नामक फिल्म का निर्देशन भी किया थाl