उर्मिला मातोंडकर पर अभद्र टिप्पणी करने वाले शख्स पर मामला दर्ज

मुंबई, 27 मई - महाराष्ट्र के पुणे में 57 वर्षीय शख्स पर कांग्रेस नेता व अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। इस शख्स ने सोशल मीडिया पर उर्मिला के खिलाफ विवादित टिप्पणी की। इसके खिलाफ पुणे में विश्राम बाग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।