झारखंड में नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, 11 जवान घायल 

रांची, 28 मई - झारखंड के सरायकेला में आज तड़के नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है। इस धमाके में 11 जवान घायल हो गए हैं। 209 कोबरा और झारखंड पुलिस सरायकेला के कुचाई इलाके में गश्त पर थी जब यह विस्फोट किया गया। घायलों में 209 कोबरा बटालियन के आठ जवान और झारखंड पुलिस के तीन पुलिसकर्मी शामिल हैं।