जापान में शख्स ने किया चाकू से हमला, एक की मौत और 19 घायल  

टोक्यो, 28 मई - जापान के कावासाकी शहर में एक शख्स ने लोगों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में एक की मौत हो गई, जबकि 19 लोगों के घायल होने की खबर है। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अभी तक पुलिस को हमले के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है। खबरों के मुताबिक, पुलिस ने जब हमलावर को गिरफ्तार किया, उसने खुद को भी चाकू से घायल कर लिया था।