सिविल अस्पताल की पानी वाली टंकी गिरी, भारी नुक्सान

जालंधर, 30 मई - (एमएस लोहियां) - सिविल अस्पताल में करीब सौ साल पुरानी पानी वाली टंकी आज गिर पड़ी जिससे भारी नुक्सान हो गया। उल्लेखनीय है कि इस सम्बन्धित कई बार सिविल अस्पताल के आधिकारियों को सूचित किया गया था परन्तु इस संबंध में कोई भी पुख्ता कार्यवाही न होने के कारण आज यह हादसा घटित हो गया। ग़नीमत यह रही कि इस हादसे में किसी तरह का जानी नुक्सान होने से बचाव हो  गया।