नौसेना को मजबूत, विश्वसनीय बनाएंगे : नए नौसेना प्रमुख 

नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस) नौसेना के नए प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने शुक्रवार को पदभार संभाल लिया। सिंह के लिए बल का आधुनिकीकरण व उच्च परिचालन गति को बनाए रखना दो प्रमुख चुनौतियां होंगी। करमबीर सिंह ने एडमिरल सुनील लांबा से कार्यभार संभाला। सिंह ने 'पूर्ववर्तियों के रास्ते पर कार्य करने का संकल्प' लिया।