राधाकृष्ण विखे पाटिल ने विधानसभा सदस्य पद से दिया इस्तीफा

मुंबई, 04 जून - महाराष्ट्र में कांग्रेस के बड़े नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल ने विधानसभा सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है। पाटिल पिछले कुछ दिनों से पार्टी से नाराज बताए जा रहे थे। वह नेता विपक्ष पद से पहले ही इस्तीफा दे चुके थे। जानकारी के मुताबिक, पाटिल के साथ तीन अन्य कांग्रेस विधायक भी पार्टी छोड़ सकते हैं।