42 घंटे से लापता एएन-32 विमान का अबतक कोई सुराग नहीं

नई दिल्ली, 05 जून - लापता हुए भारतीय वायुसेना के विमान एएन-32 को ढूंढने की कोशिश जारी है। 42 घंटे पहले एएन-32 विमान 8 क्रू मेंबर्स और 5 लोगों को लेकर असम के जोरहाट से अरुणाचल प्रदेश के लिए निकला था। सोमवार दोपहर 1 बजे के बाद से विमान से संपर्क नहीं हो पा रहा है। 42 घंटे हो गए और सर्च ऑपरेशन अब तक जारी है। खराब मौसम के कारण सर्च ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है।