पूर्व भारतीय सैनिक मोहम्मद सनाउल्लाह नजबंदी केंद्र से रिहा

गुवाहाटी, 08 जून - पूर्व भारतीय सैनिक मोहम्मद सनाउल्लाह को असम स्थित नजरबंदी केंद्र से रिहा कर दिया गया है। शुक्रवार (7 जून) को सनाउल्लाह को गुवाहाटी हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। पिछले महीने सनाउल्लाह पर आरोप लगा था कि वह अवैध रूप से देश में रह रहे हैं। उन्हें विदेशी घोषित कर असम के डिटेंशन सेंटर में भेज दिया गया था। बता दें कि मोहम्मद सनाउल्लाह करीब 30 वर्षों तक भारतीय सेना में सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने असम बॉर्डर पुलिस में भी सेवाएं दी हैं।