मालदीव की यात्रा के बाद आज श्रीलंका जाएंगे पीएम मोदी

माले, 09 जून - मालदीव की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज श्रीलंका की संक्षिप्त यात्रा पर जा रहे हैं। इस दौरान वे श्रीलंकाई राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना से बातचीत करेंगे। बता दें पीएम मोदी ईस्टर के मौके पर हुए विस्फोटों के बाद श्रीलंका की यात्रा करने वाले किसी अन्य देश के पहले नेता होंगे। इस हमले में 250 लोगों की मौत हो गई थी जिनमें 11 भारतीय थे। यह श्रीलंका में मोदी की तीसरी यात्रा होगी। इससे पहले, उन्होंने 2015 और 2017 में श्रीलंका की यात्रा की थी।