दिल्ली में रेव पार्टी पर पुलिस की छापेमारी, हिरासत में लिए 16 लोग 

नई दिल्ली, 09 जून - दिल्ली के छतरपुर में रेव पार्टी पर पुलिस ने छापेमारी के दौरान 16 लोगों को हिरासत में लिया है। इसमें कई लड़कियां भी शामिल हैं। देर रात पुलिस ने यह कार्रवाई की है। छतपुर के एक फार्महाउस पर रेव पार्टी चल रही थी। खबरों के मुताबिक, इस पार्टी में सैकड़ों लड़के और लड़िकयां शामिल थीं। मौके से भारी मात्रा में शराब के साथ ड्रग्स भी बरामद किया गया है।