कर्ज से परेशान किसान की दिल का दौरा पड़ने से मौत

खेमकरण, 09 जून - (राकेश बिल्ला) - थाना खेमकरण के अधीन आते सरहदी गांव महदीपुर निवासी एक किसान की बैंक के कर्ज की परेशानी के चलते दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतक किसान की पहचान प्रगट सिंह (55) पुत्र बलवंत सिंह के रूप में हुई है। मृतक किसान के भाई काबल सिंह ने बताया कि उसके भाई पर बैंक का 6 लाख, 20 हजार रुपए का कर्ज था। बैंक वालों ने अदालत में केस किया था और हर रोज बैंक के कर्मचारी उसके घर चक्कर लगाते थे। इस कारण वह काफी परेशान था। काबल सिंह के मुताबिक, इसी परेशानी के कारण बीती शाम उसे दिल का दौरा पड़ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।