गांव के कईं घरों से 30 तोले सोना और लाखों की नकदी लेकर चोर हुए फरार 

खडूर साहिब, 09 जून - (रछपाल सिंह कुलार) - तहसील खडूर साहिब के अधीन आते गांव मंडाला में बीती रात चोर कई घरों को निशाना बनाते हुए कई तोले सोने के गहने और लाखों की नकदी लेकर फरार हो गये। जानकारी के मुताबिक, चोरों ने गांव-वासियों दरबारा सिंह पुत्र हरनाम सिंह, अवतार सिंह पुत्र दर्शन सिंह, बूटा सिंह पुत्र गुरा, दिलबाग सिंह पुत्र मिलखा सिंह, योध सिंह पुत्र मिलखा सिंह के घरों से करीब 30 तोले सोने के गहने और लाखों रुपए की नकदी लूट ली। वहीं चोरी की वारदातों के बारे सूचना मिलने के बाद पुलिस चौकी खडूर साहिब की पुलिस पार्टी ने मौके पर पहुंचकर कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से फिंगर प्रिंट लेकर बहुत जल्द चोरों को पकड़ने का दावा किया गया है।