21 हवाई अड्डों से 2 लाख भारतीय मुस्लिम जाएंगे हज पर

चंडीगढ़, 10 जून (एन.एस. परवाना): सरकारी तौर पर बताया गया है कि इस वर्ष लगभग 2 लाख भारतीय मुसलमान हज पर मक्के मदीने के लिए जाएंगे। इनके बारे हज पर जाने वालों की पहली फ्लाइट 4 जुलाई को मुम्बई से रवाना होगी। इनमें एक लाख 4 हज़ार व्यक्ति भारतीय हज कमेटी व 60 हज़ार प्राइवेट आप्रेटरों द्वारा हज पर जाएंगे। इनमें मुस्लिम महिलाएं भी शामिल हैं जो भारतीय मुसलमान पुरुषों में लगभग 48 प्रतिशत बनती हैं। 4 जुलाई को दिल्ली, गोवा, गुहाटी व श्रीनगर से उड़ानें रवाना होंगी। दूसरे चरण पर अहमदाबाद से 20 जुलाई से, औरंगाबाद से 22 जुलाई से, भूपाल से 21 जुलाई से, हैदराबाद 26 जुलाई से, जयपुर से 20 जुलाई से, कोलकाता से 25 जुलाई से, लखनऊ से 20 जुलाई से, नागपुर से 25 जुलाई से, रांची से 21 जुलाई से व वाराणसी से 29 जुलाई को हवाई उड़ानें शुरू होंगी।