बारिश के बाद गर्मी से मिली कुछ राहत

बंगा, 12 जून - (गुरजिन्दर सिंह गुरू) - पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल किया हुआ था। आज तेज़ हवाएं चलने के बाद पड़ी बारिश से लोगों ने सुख की सांस ली है। दिन-ब-दिन बढ़ रहे तापमान के कारण कुछ लोग तो गर्मी से बचने के लिए मुंह सिर ढककर और छातों का सहारा लेकर चल रहे थे। आम लोगों के साथ-साथ पशु-पक्षी आदि भी भीषण पड़ रही गर्मी के कारण हाल-बेहाल थे परन्तु आज कई दिनों के बाद पड़ी बारिश से तापमान में कुछ गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है।