मोदी लोकसभा में भाजपा संसदीय दल के होंगे नेता

नई दिल्ली, 12 जून (वार्ता, उपमा डागा पारथ): प्रधानममंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी के संसदीय दल का नेता तथा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को उपनेता नियुक्त किया गया है। भाजपा संसदीय दल कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय किया गया। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह भी संसदीय दल कार्यकारिणी में शामिल हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत राज्यसभा में भाजपा के नेता होंगे जबकि रेल मंत्री पीयूष गोयल उप नेता होंगे। श्री प्रह्लादजोशी मुख्य सचेतक होंगे। लोकसभा में उप मुख्य सचेतक श्री अर्जुन राम मेघवाल होंगे जबकि राज्यसभा में उप मुख्य सचेतक श्री वी मुरलीधरण होंगे। लोकसभा में भाजपा के सचिव गणेश सिंह और राज्यसभा में भूपेन्द्र यादव होंगे। श्री गोपाल शेट्टी कोषाध्यक्ष होंगे।